Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करें किसान–योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि कुशीनगर में मेधा और उर्वरता की कमी नहीं रही है, किंतु तकनीकी और प्रौद्योगिकी न मिलने के कारण जनपद से पलायन हुआ।

10 Mar 2024

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करें किसान–योगी आदित्यनाथ

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत 2236 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए प्रदेश के किसानों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान करें। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में मेधा और उर्वरता की कमी नहीं रही है, किंतु तकनीकी और प्रौद्योगिकी न मिलने के कारण जनपद से पलायन हुआ।

कृषि विश्वविद्यालय और गन्ना बीज अनुसंधान काॅलेज किसानों की आमदनी दस गुना बढ़ाने का कार्य करेगा और पलायन को रोकेगा। विकास के मामले में सरकार ने कुशीनगर को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। कृषि विश्वविद्यालय, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेडिकल कालेज जैसे विकास के कार्य हो रहे हैं, जिससे जनपद विकास का नया अध्याय लिख रहा है। यह डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश आज दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा रहा है। आज का भारत किसी के सामने झुकता नहीं।अपने कार्य से डिगता नही। भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के आमदनी बढ़ाने के साथ साथ दुनिया को अपनी ताकत का भी अहसास करा रही है। यह देश को फिर एक बार मोदी सरकार की भावना के साथ काम करने का वक्त है। मुख्यमंत्री ने कृषि मेला का उद्घाटन किया और उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह, प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने समारोह को संबोधित किया। सांसद विजय दुबे, राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह, विधायक पी एन पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल जिले के सभी विधायक , नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल, किरण जायसवाल मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में शामिल रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News